
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस बार भारत में होने जा रहा है। टूर्नामेंट अगले साल खेला जाएगा। पुरुषों के लिए चैंपियंस ट्रॉफी तो पहले से होती आ रही है, लेकिन ये पहली दफा है जब आईसीसी महिलाओं के लिए भी इस टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रही है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन इसमें पाकिस्तान का नाम नहीं है। अब सवाल ये है कि पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को आखिर इस आईसीसी इवेंट में जगह क्यों नहीं मिली है, तो चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्रीलंका से छीनकर भारत को दी गई है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी
आईसीसी की ओर से पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। पहले इसकी मेजबानी श्रीलंका के पास थी, लेकिन अचानक इसे वहां से हटाकर भारत को होस्टिंग मिली गई है। बताया जाता है कि श्रीलंका क्रिकेट में राजनीतिक दखल के कारण ये फैसला आईसीसी ने लिया है। पहली बार होने जा रहे आईसीसी के इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं।
आईसीसी रैंकिंग के आधार पर तय की गई हैं चैंपियंस ट्रॉफी की छह टीमें
श्रीलंका से भले ही मेजबानी ले ली गई हो, लेकिन उसकी टीम इस टूर्नामेंट में खेलेगी। इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम शामिल नहीं है। दरअसल आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों की लिस्ट रैंकिंग के आधार पर तय होती है। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग पर नजर डालें तो पता चलता है कि इसमें पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है और दूसरे पर इंग्लैंड की टीम काबिज है। भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे और साउथ अफ्रीका चौथी पायदान पर है। न्यूजीलैंड पांचवें और श्रीलंका की टीम छठे नंबर पर है। इसी आधार पर टीमें चुनी गई हैं।
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की हालत बहुत खराब
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की बात करें तो वो इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। आईसीसी की ओर से रैंकिंग की जो कटआफ डेट तय की गई थी, तब तक पाकिस्तानी टीम टॉप 6 में नहीं पहुंच पाई और इसी वजह से उसका पत्ता कट गया।
Duleep Trophy: बीच मैच में मिली कप्तानी, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने संभाली ईस्ट जोन की कमान
फरवरी में मुंबई और बडोदरा में खेले जाएंगे मुकाबले
चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल यानी 2027 में 14 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। इसके मैच के केवल दो वेन्यू पर खेले जाएंगे। आईसीसी ने इसके लिए मुंबई और बडोदरा का चयन किया है। इस तरह से भारत को एक और आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिल चुकी है।

