खेल

India vs Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, जानिए कब और कितने बजे शुरू होगा मैच

India vs Pakistan Match: एशिया कप 2026 में अब भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले की तारीख करीब​ आ रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है, अब उसकी कोशिश होगी कि पाकिस्तान को पीटकर अंक तालिका में नंबर वन की कुर्सी बरकरार रखी जाए। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि मैच कब और कहां खेला जाएगा। साथ ही मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए, ताकि कहीं आपको मैच छूट ना जाए।

CG Train Cancel: 1 से 3 नवंबर तक 5 ट्रेनें रद्द, उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने सामने होने वाली हैं। भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एशिया कप में पहले थाईलैंड को 94 रन से हराया और उसके बाद हांगकांग चाइना को 137 रनों के बड़े अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की। इस तरह चार अंक लेकर टीम इंडिया अंक तालिका में पहले नंबर पर है और सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की करने वाली पहली टीम भी बन गई है।

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को शाम आठ बजे से शुरू होगा

इस बीच पाकिस्तान ने भी अपना पहला मैच जीत लिया है और उसके पास केवल दो ही अंक इस वक्त हैं। अब दूसरा मैच उसका भारत के खिलाफ होगा। ये मुकाबला 5 सितंबर यानी शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। मैच भारतीय समय अनुसार शाम को आठ बजे शुरू होगा, उससे आधे घंटे पहले यानी करीब साढ़े सात बजे टॉस होगा। अगर मैच पूरा चला तो करीब 11 से साढ़े 11 बजे तक चल सकता है। वैसे तो पाकिस्तानी टीम कमजोर नहीं आती है, लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि मुकाबला काफी रोचक होगा।

ISRO ने रचा इतिहास! देश का पहला इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, GSLV ने 2300 किलो से ज्यादा पेलोड पहुंचाया कक्षा में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तानी), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सदफ शमास, गुल फिरोजा, इमान फातिमा, आयशा जफर, मुनीबा अली (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नशरा संधू, सादिया इकबाल, तुबा हसन, वहीदा अख्तर, शवाल जुल्फिकार, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, उम्म-ए-हानी, इमान नसीर।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper