छत्तीसगढ़

अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने श्रीगणेश उत्सव पूर्व विसर्जन कुण्ड को तैयार करने कार्य की प्रगति प्रत्यक्ष देखी

अपर आयुक्त ने वार्ड 2, 20 एवं 70 में प्रगतिरत विकास कार्यों का निरीक्षण किया, कार्य की धीमी गति पर गहन नाराजगी व्यक्त कर कार्यादेश के बाद भी कार्य में विलम्ब कर रहे ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई करने कहा

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने रायपुर नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत श्रीगणेश उत्सव पर्व के पूर्व महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड को तैयार किये जाने कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित नगर निगम जोन 8 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया. अपर आयुक्त ने जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता को श्रीगणेश की प्रतिमाओं के इको फ्रेंडली विसर्जन हेतु विसर्जन कुण्ड को शीघ्र प्राथमिकता से तैयार करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित अन्य सम्बंधित जोन 8 अधिकारियों सहित जोन क्षेत्र अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र में अटल आवास परिसर और अन्य स्थानों पर प्रगतिरत निर्माण कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. वहीं संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के सरोना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रगतिरत निर्माण कार्यों की प्रगति प्रत्यक्ष देखी और कोटा क्षेत्र में रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र में वार्ड पार्षद श्री भगतराम हरबंश और संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र में वार्ड पार्षद श्री अर्जुन यादव की उपस्थिति रही.

अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने प्रगतिरत विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की और विकास कार्यों को स्वीकृति अनुसार सभी स्थानों पर वार्ड 2, 20,70 में तत्काल गतिमान करते हुए सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता का ध्यान रखकर विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. अपर आयुक्त ने कार्यादेश के बाद भी विकास कार्यों में विलम्ब कर रहे सम्बंधित ठेकेदारों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका