छत्तीसगढ़

रविवार को घूमने का बना है प्लान? छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

रायपुर : बारिश कराने वाला सिस्टम कमजोर पड़ने के साथ छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है. प्रदेश में बारिश का दायरा सीमट रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में बादल बरसे. मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है. इसमें 3 प्रतिशत की कमी रही. मौसम विभाग ने आज रायपुर समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ के लिए समय रैना ने गुजरात प्रशासन से मांगी खास परमिशन, वरुण धवन ने बढ़ाया मदद का हाथ

रायपुर में आज बारिश की संभावना

अगर आप भी आज घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो रेन कोट और छाता लेकर निकले. मौसम विभाग ने रविवार को बादल गरजने-चमकने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है. आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

थम गई बारिश

पिछले चौबीस घंटे में राज्य में वर्षा की गतिविधि थम गई है. पिछले चौबीस घंटे में तीन स्टेशनों में एक-एक सेमी. वर्षा दर्ज की गई है. राज्य के मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम कमजोर हो चुका है. इसकी वजह से बारिश की गतिविधि थमी हुई है, स्थानीय प्रभाव से अभी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं मगर बारिश नहीं हो रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा.

Health Risk of Lice : बालों की जूं को न समझें मामूली! खुजली के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर

मौसम प्रणालियां

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है. इसके अगले 2 दिनों के दौरान पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper