मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत! ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर अब नहीं कटेगी सैलरी

मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अब ई अटेंडेंस न लगाने पर सैलरी नहीं कटेगी। तकनीकी समस्या की वजह से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने को अनुपस्थिति का आधार नहीं माना जाएगा। हालांकि ई-अटेंडेंस लगाना अनिवार्य रहेगा। प्रदेश में ई अटेंडेंस 98 से 99 फीसदी तक पहुंच गई है। लेकिन ई-अटेंडेंस के दौरान कई जगह नेटवर्क की समस्या, लॉगिन की परेशानी, एप में तकनीकी खामी, लोकेशन संबंधी गड़बड़ी या फिर अन्य तकनीकी वजह से स्कूल में मौजूद रहने के बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही थी। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों की सैलरी में कटौती हो रही थी। इसे देखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BRICS समिट से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 30 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

डीपीआई आयुक्त ने बैठक में कहा कि ई अटेंडेंस नहीं लगाने पर अब सैलरी नहीं कटेगी। किसी भी कारण से अगर सैलरी रोक गई है तो उसके बारे में बताया जाए। ई अटेंडेंस किसी कारण से नहीं लगी तो संकुल प्राचार्य पर उस पर फैसला लेंगे। निर्देश के बाद जिला स्तर पर आदेश जारी हुआ। आपको बता दें कि शिक्षक संगठन लगातार ई अटेंडेंस के चलते कटने वाली सैलरी को लेकर विरोध कर रहे थे।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका