छत्तीसगढ़

CG flight News: हवा में विमान का इंजन फेल, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की कराई गई आपात लैंडिंग; 54 यात्री थे सवार

बिलासपुर : बिलासपुर से दिल्ली जा रहे अलायंस एयर के विमान में शुक्रवार को हवा में तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान विमान का एक इंजन फेल हो गया। विमान में क्रू सदस्यों समेत कुल 54 यात्री सवार थे। तकनीकी खराबी का पता चलते ही पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।बताया जा रहा है कि मेरठ के आसपास पायलट को विमान में तकनीकी खराबी महसूस हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घंटों काम करने की आदत पड़ सकती है भारी! जानिए कैसे बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा

जानकारी के मुताबिक, अलायंस एयर का विमान शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। प्रयागराज से विमान ने दोपहर करीब 12:33 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसी दौरान मेरठ के आसपास विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट की सूझबूझ और एटीसी के समन्वय से विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान दोपहर करीब 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

New School Guidelines: निजी स्कूल खोलना हुआ आसान! सेल्फ सर्टिफिकेशन से मिलेगी मान्यता, नई गाइडलाइन जारी

विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी 54 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना को गंभीरता से लेते हुए विमानन नियामक DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विमान में तकनीकी खराबी किस वजह से आई और इंजन फेल होने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच की जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका