छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी! रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

रायपुर : बस्तर के ऊपर बने मौसम सिस्टम और सक्रिय मानसून द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को रुक-रुककर बारिश हुई। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा ? मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। हालांकि सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते सोमवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CG Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण! इन लक्षणों से पहचानें बीमारी के संकेत

सितंबर के 12 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान प्रदेश में दो मौसम सिस्टम बने हैं। इनके प्रभाव से अब तक राज्य में करीब 84 मिमी और रायपुर जिले में 97.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान सिस्टम का सबसे ज्यादा असर बस्तर क्षेत्र में देखने को मिला है, लेकिन रायपुर और दुर्ग संभाग भी इससे प्रभावित हुए हैं। शनिवार को रात में बारिश के बाद सुबह कुछ समय के लिए आसमान साफ रहा। इसके बाद अचानक घने बादल छा गए और कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश शुरू हो गई। शाम तक बादल इतने घने हो गए कि दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला।

खानपान की ये 5 गलतियां बढ़ा रही हैं डायबिटीज और फैटी लिवर का खतरा, आज ही सुधारें आदतें

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के आगामी दिनों में मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। हालांकि मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में होने के कारण बारिश का दौर पूरी तरह थमने के आसार फिलहाल नहीं हैं। पिछले साल सितंबर में रायपुर जिले में 284 मिमी बारिश हुई थी और इस बार भी बारिश का आंकड़ा इसके आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका