छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी, नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

बिलासपुर: चीफ जस्टिस के आर महापात्र ने पदभार ग्रहण करने के बाद कुछ न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। साथ ही प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जज भी नामित किए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत के जस्टिस नियुक्त होने के बाद रिक्त हुए पद में उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के न्यायिक अधिकारी एवं वर्तमान में सूरजपुर परिवार न्यायालय की न्यायाधीश डॉ.प्रज्ञा पचौरी को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में डायरेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज बेमेतरा पहुंचेंगे CM साय, शिक्षक सम्मान समारोह में होंगे शामिल

इसी प्रकार कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा के हाईकोर्ट में जस्टिस नियुक्त होने के बाद कोरबा में ही परिवार न्यायाधीश नीता यादव को कोरबा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदस्थ किया गया है। कुनकुरी में पदस्थ द्बितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन का पत्थलगांव जशपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर और कोरबा श्रम न्यायालय के न्यायाधीश अविनाश तिवारी का कोरबा में ही द्बितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तबादला किया गया है।

ATM New Rule: ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

चीफ जस्टिस ने पोर्ट फोलियो जज भी नियुक्त किए हैं। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू को रायपुर, जांजगीर-चाम्पा एवं सरगुजा अंबिकापुर, जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास को राजनांदगांव, बेमेतरा एवं कोरबा, जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी को दुर्ग एवं बालोद, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत को रायगढ़ एवं महासमुंद, जस्टिस राकेश मोहन पांडेय को बस्तर जगदलपुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को मुंगेली एवं कोंडागांव, जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल को बिलासपुर एवं धमतरी, जस्टिस बिभु दत्त गुरू को सूरजपुर एवं कोरिया, जस्टिस एके प्रसाद को बलौदाबाजार एवं जशपुर, जस्टिस संतोष शर्मा को कबीरधाम कवर्धा, जस्टिस सुषमा सावंत को उत्तर बस्तर कांकेर तथा जस्टिस सुधीर कुमार को बलरामपुर-रामनुजगंज का पोर्टफोलियो जज नामित किया गया है। ये उक्त जिलों के न्यायालयों के कामकाज की मॉनिटरिंग करेंगे।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका