छत्तीसगढ़

PM मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे जलाएं दीप, CM साय ने प्रदेशवासियों से की अपील

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे दीया जलाएं। सीएम साय ने राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सभी लोग अपने घर में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सीएम साय ने बताया कि आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्वसहायता समूहों की दीदियों तथा प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों की विशेष भागीदारी रहेगी। लगभग 25 हजार शिक्षण संस्थानों और 50 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी का लक्ष्य है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी! रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए समर्पित पीएम नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन में 25 साल का कार्यकाल सुशासन, संकल्प और नतीजों का सफ़र रहा है। यह सेवा संकल्प अभियान उन करोड़ों परिवारों की ओर से आभार व्यक्त करने का एक ज़रिया है, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री की योजनाओं से सकारात्मक बदलाव आया है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper