छत्तीसगढ़

CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज से सुस्त पड़ेगा मानसून, बढ़ेगा तापमान; जानें मौसम का हाल

CG Weather: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच अब लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 14 सितंबर से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं और बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य के करीब रही है और सामान्य से करीब 4 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

छोटे शहर, बड़ी छलांग: भारत के पहले डिजिटल क्रेडिट एंड इंक्लूजन इंडेक्स में टियर-2 शहर सबसे आगे

14 सितंबर से कमजोर होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने बताया कि 14 सितंबर से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा।

Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा! Cash on Delivery पर लग रहा ₹30 तक चार्ज, जानें बचने का तरीका

रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

राजधानी रायपुर में 14 सितंबर को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

कुल मिलाकर, प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने के साथ आने वाले दिनों में बारिश से कुछ राहत मिलने और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper