विश्वकर्मा पूजा पर फिर खुलेगा बैलाडीला खदान क्षेत्र, बस्तर सांसद महेश कश्यप की पहल पर एनएमडीसी से हुई चर्चा, दंतेवाड़ा बचेली दौरे के दौरान अधिकारियों से ली जानकारी

दंतेवाड़ा : विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बैलाडीला खदान क्षेत्र को आमजन एवं पर्यटकों के लिए खोले जाने को लेकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पहल की है। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद सांसद ने बचेली स्थित एनएमडीसी का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक की और विश्वकर्मा पूजा के दिन आमजन को खदान क्षेत्र में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रकृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सांसद की पहल के बाद विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बैलाडीला क्षेत्र में आमजन एवं पर्यटकों को कैलाश नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर के दर्शन के साथ बैलाडीला की पहाड़ियों,प्राकृतिक सौंदर्य और विशाल खनन मशीनों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। मशीनों के साथ सेल्फी भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
बस्तर सांसद महेश कश्यप का दो दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के दौरे के दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के सम्बन्ध में प्रेसवार्ता की, जिला पंचायत सभागार में आयोजित मीडिया कार्यशाला में सहभागिता की तथा बचेली में संत रविदास 650 वी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।
CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज से सुस्त पड़ेगा मानसून, बढ़ेगा तापमान; जानें मौसम का हाल
इसके बाद सांसद ने एनएमडीसी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और स्थानीय विषयों पर चर्चा की। इसी दौरान एनएमडीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर बैलाडीला खदान क्षेत्र को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आमजन के लिए खोले जाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा,यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी। सांसद महेश कश्यप की इस पहल से विश्वकर्मा पूजा पर बैलाडीला एक बार फिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।




