छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में तापमान बढ़ गया है। गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य के आसपास रही है, लेकिन सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Navodaya Admission 2027-28: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, सभी सुविधाएं होंगी नि:शुल्क, इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 सितंबर को राजधानी में आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

मंगलवार को कहां हुई बारिश?

मंगलवार को प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जगदलपुर में सबसे ज्यादा 6 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा घुमका में 4 सेंटीमीटर, कुटरू में 2 सेंटीमीटर तथा दाढ़ी, बकावंड और धमधा में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

तापमान की बात करें तो राजनांदगांव 35 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RRB Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 590 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास से B.Sc तक को मौका, जानें योग्यता

क्या है मौसम का सिस्टम?

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर उदयपुर, रायसेन, पेंड्रा रोड, रांची और दीघा तक बनी हुई है। इसके बाद यह दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका