छत्तीसगढ़

पर्वों को लेकर महापौर मीनल चौबे के सख्त निर्देश, राजधानी के मुख्य मार्गों पर सभी स्ट्रीट लाइटें जलाना होगा सुनिश्चित

किसी भी मुख्य मार्ग से अंधकार होने लाईट बंद होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, अधिकारीगण सतत मॉनिटरिंग कर पुख्ता प्रकाश व्यवस्था राजधानी शहर में कायम करें-महापौर

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम विद्युत विभाग एवं सभी जोनो की विद्युत विभाग की टीमो के साथ आवश्यक बैठक नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, कार्यपालन अभियंता श्री संदीप शर्मा, अन्य विद्युत विभाग अधिकारियों, अनुबंधित ठेकेदारो की उपस्थिति में ली।

रायपुर नगर निगम क्षेत्र की वर्तमान लचर प्रकाश व्यवस्था पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश की राजधानी में प्रकाश व्यवस्था को गंभीरता से लेकर इसे चुस्त दुरूस्त बनाने के संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने निर्देशित किया है कि श्री गणेश उत्सव पर्व प्रारंभ हो चुका है। इसके बाद नवरात्रि पर्व है, दशहरा, दीपावली पर्व है इसे देखते हुए राजधानी शहर रायपुर के विशेषकर सभी मुख्य मार्गो एवं सभी स्ट्रीट लाईट शत प्रतिशत संख्या में जलाया जाना एवं सतत मॉनिटरिंग कर पुख्ता प्रकाश व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने का कार्य किया जाये। इसमें कोई भी लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी। किसी भी मुख्य मार्ग में लाईट बंद होने अंधकार होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सभी मुख्य मार्गो पर पुख्ता प्रकाश व्यवस्था शीघ्र कायम की जानी चाहिए।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्ट्रीट लाईट प्रबंधन की सतत मॉनिटरिंग करे एवं स्ट्रीट लाईट बंद होने से संबंधित सभी शिकायतो को गंभीरता से तत्काल संज्ञान में लेकर सुधरवाकर चालू करवाने की प्रशासनिक व्यवस्था जनसुविधा हेतु देना पर्वो के अवसर पर सुनिश्चित करें। सभी जोनो के विद्युत शाखा सदस्य वार्डो के मुख्य मार्गो में रात्रि में निरीक्षण कर बंद स्ट्रीट लाईटो में तत्काल आवश्यक सुधार करवाने का कार्य प्राथमिकता से करें एवं प्राप्त जनशिकायतो का नगर निगम क्षेत्र में त्वरित निदान किया जाये।

बैठक में विद्युत ठेकेदारो ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे को कुछ जोनो में कार्य संचालन में आ रही व्यवहारिक दिक्कतो से अवगत कराया। इस पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत विद्युत ठेकेदारो के लंबित देयको का भुगतान करने कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। विद्युत ठेकेदारो से महापौर ने उनकी व्यवहारिक समस्याओ की चर्चा कर जानकारी ली। विद्युत ठेकेदारो ने महापौर को बताया कि उन्हें मिलने वाले विद्युत सामानो से वे जिन स्थानो पर स्ट्रीट लाईट सुघर सकती है उसका कार्य अधिकारियों के निर्देशन में करवा देते है। किंतु कुछ इतनी पुरानी एवं खराब विद्युत सामग्रियां होती है जिससे स्ट्रीट लाईट सुधार व्यवहारिक रूप से करवाना संभव नहीं हो पाता है। इस पर महापौर ने अधिकारियों को विद्युत विभाग एवं जोनो में उपलब्ध सामग्रियों एवं पुराने किये गये विद्युत विभाग संधारण कार्यो स्ट्रीट लाईट सुधार कार्यों के विषय में शीघ्र जानकारी देने के निर्देश दिये एवं उपलब्ध संसाधनो का अधिकतम पूर्ण सदूपयोग शहर हित में करने निर्देशित किया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका