छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों ओडिशा प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम जाना और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। इस दौरान राज्य के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी दोनों के बीच संवाद हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वरिष्ठ राजनेता और अनुभवी जनप्रतिनिधि विश्वभूषण हरिचंदन का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

विश्वभूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

युवाओं का सम्मान देश की ताकत का सम्मान है: सुमन एक्का

मुख्यमंत्री साय के ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से भी शिष्टाचार भेंट हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में आम जनता के हित में संचालित योजनाओं, विकास कार्यों और राज्य से जुड़े सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा हुई।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button