छत्तीसगढ़

CG Weather: विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 24 सितंबर को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है।

एमबीए में प्रथम स्थान हासिल करने पर राहुल सिंह को विभिन्न स्तरों पर सम्मान

बंगाल की खाड़ी में मजबूत हो रहा मौसम सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे लगे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र सोमवार दोपहर तक उसी क्षेत्र में सक्रिय रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

यह मौसम सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान इसके अवदाब से गहरे अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके बाद सिस्टम के 23 सितंबर की सुबह के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंचने के आसार हैं। इस सिस्टम का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है।

कई इलाकों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश भैरमगढ़ में 5 सेमी रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा गंगालूर में 4 सेमी, जबकि बिहारपुर, रतनपुर, दुर्ग, बेलगहना और पेंड्रा रोड में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

नींद पूरी होने के बाद भी बार-बार आती है जम्हाई? दिमाग से लेकर दिल तक जुड़ी हो सकती हैं ये वजहें

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 22 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button