मध्यप्रदेश

बिजली की लागत घटाने पर आज मंथन, CM करेंगे रीजनल कांफ्रेंस का शुभारंभ; किफायती बिजली और बैटरी स्टोरेज पर चर्चा

भोपाल: राजधानी भोपाल में आज नवकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण के जरिए किफायती बिजली उपलब्ध कराने के मुद्दे पर रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। देशभर की 50 से ज्यादा बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। सम्मेलन में बिजली खरीद की लागत कम करने और उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने के उपायों पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री साय आज तीज मिलन कार्यक्रम में होंगे शामिल, नवा रायपुर में कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

सस्ती बिजली खरीद के विकल्पों पर चर्चा

राजधानी के एक होटल में आयोजित होने वाली इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसमें DISCOMs के प्रतिनिधि दिनभर बिजली खरीद से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखेंगे।

कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को किफायती दर पर बिजली उपलब्ध कराने के तरीकों पर विशेष चर्चा होगी। ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन की ओर से सम्मेलन का विषय ‘नवकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण से किफायती बिजली खरीद’ रखा गया है।

सौर ऊर्जा खरीद पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में सौर ऊर्जा समेत अन्य नवकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली खरीदने के विकल्पों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए नवकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाने और खरीद प्रक्रिया को अधिक किफायती बनाने के उपायों पर भी सुझाव लिए जाएंगे।

एमबीए में प्रथम स्थान हासिल करने पर राहुल सिंह को विभिन्न स्तरों पर सम्मान

बैटरी स्टोरेज के इस्तेमाल पर मंथन

कॉन्फ्रेंस में बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण व्यवस्था के इस्तेमाल पर भी चर्चा होगी। ऊर्जा भंडारण के जरिए जरूरत के समय बिजली की उपलब्धता बनाए रखने और बिजली खरीद की लागत को नियंत्रित करने के तरीकों पर विशेषज्ञ और DISCOM प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने के बाद कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button