CM साय का आज रायपुर और रायगढ़ दौरा, आयुर्वेद सम्मेलन से चक्रधर समारोह तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर और रायगढ़ जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह से ही रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रायपुर में आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे से 1:40 बजे तक बिरगांव में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर जाएंगे CM साय
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। रायगढ़ पहुंचने के बाद वह भाषा शिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि में आयोजित चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम रायगढ़ स्थित सर्किट हाउस में निर्धारित है।
CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर
24 सितंबर को भी कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 24 सितंबर को रायगढ़ में आयोजित सेवा संकल्प-सेवादान और वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह घाट विकास परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 24 सितंबर की सुबह करीब 11:35 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।

