रायपुर में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन, संत कुलभूषण चौधरी ने बताया मानव जीवन में सत्संग का महत्व

सहारनपुर उत्तर प्रदेश से ब्रह्मज्ञानी संत श्री कुलभूषण चौधरी जी की पवन उपस्थिति में आज दिनांक 27 सितम्बर को तेलीबाँधा धर्मशाला में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया जिसमे महात्माओं ने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का पावन सन्देश देते हुए फरमाया कि सत्संग मानव के लिए कितना जरूरी है इस बात को समझाते हुए कहा की संसार भर के व्यक्ति शरीर के लिए तो अनेक जतन करता है जैसे भोजन करता है , सुंदर वस्त्र धारण करता है , मेकअप करता है ,इत्र लगाता है आदि किंतु जीव आत्मा के कल्याण के लिए सत्संग करने से कतराता है।बहाने बनाता है। ग़ैर ज़रूरी कार्यों को करने के बहाने बता कर सत्संग में नहीं आता।सत्संग से जीवात्मा का कल्याण होगा किंतु सांसारिक कार्यों को प्राथमिकता देता है सत्संग को सूची में अंत में रखता है।
MP के युवाओं के लिए बड़ी खबर! एक लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, CM मोहन यादव का ऐलान
जब जीवन में कष्ट आता है तब ईश्वर को याद करता है और सुखदाता को सांसारिक सुखों को पाकर भूल जाता है।
ख़ाहिशों का और मेरा कुछ ऐसा नाता है!
ये मुझे जीने नहीं देती और मैं इन्हें मारने नहीं देता।
इसी एक भाव के साथ आज का मानव संसार में अपना कीमती वक़्त गवां रहा है।
इस संसार में जब कभी भी अवतारी पुरुष आये उन्होंने सम्पूर्ण मानवजाती को बिना भेद भाव के प्रेम का मिलवर्तन का सन्देश दिया
जोनल इंचार्ज श्री गुरबख्श सिंह ने महात्माओं का स्वागत किया और फरमाया कि बर्तन को जिस प्रकार भीतर से साफ़ किया जाता है घर को भी भीतर से साफ़ किया जाता है इसी प्रकार मनुष्य को अपने मन को पवित्र करने में सतगुरु की सत्संग मदद करती है।

