छत्तीसगढ़

बारिश से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ और बारिश से किसानों की फसलों के साथ-साथ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों और लोगों को राहत का भरोसा दिया है।

CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, निवेशकों से करेंगे मुलाकात

सुकमा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है। वे स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने जा रहे हैं। इस दौरान प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और नुकसान की जानकारी ली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश और बाढ़ से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल और मकान समेत हुए नुकसान का जायजा लिया जाएगा।

सिंगापुर दौरे पर भी CM साय ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आगामी सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई उद्योग नीति लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने के लिए देश-विदेश में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है।

Bank Strike Postponed News: बैंक ग्राहकों के लिए राहत! 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक के बाद फैसला

इसी क्रम में मुख्यमंत्री 4, 5 और 6 अक्टूबर को सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं और नई उद्योग नीति के तहत उपलब्ध अवसरों को लेकर निवेशकों से चर्चा की जाएगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button