देश-विदेश

ईवेन्शन्स का आईपीओ 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

• आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग ऋण चुकाने, सहायक कंपनी में निवेश, कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं और व्यावसायिक विकास के लिए किया जाएगा
• ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर आईपीओ के माध्यम से Rs. 38.12 करोड़ जुटा रही है।
• आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग उधारी के पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान, सहायक कंपनी में निवेश, कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
• आईपीओ 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर 2026 को बंद होगा, जबकि इक्विटी शेयरों को एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

हरियाणा: ईवेन्शन्स लिमिटेड (“कंपनी”), एमआईसीई और कॉर्पोरेट इवेंट्स क्षेत्र में कार्यरत एक उभरती कंपनी, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में इवेंट प्लानिंग, एग्जीक्यूशन, इंसेंटिव ट्रैवल और ब्रांड एक्टिवेशन जैसी सेवाएं प्रदान करती है, ने अपने आईपीओ के खुलने की घोषणा की। इश्यू बुधवार, 30 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इक्विटी शेयरों को एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। कंपनी रू. 10 अंकित मूल्य वाले 32,30,400 इक्विटी शेयरों की पेशकश कर रही है, जिनका मूल्य बैंड रू.112 से रू.118 प्रति इक्विटी शेयर है। मूल्य बैंड के ऊपरी स्तर पर इश्यू का कुल आकार रू.38.12 करोड़ है।

‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ में देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञों का संगम

इश्यू प्राइस का निर्धारण रू. 112 से रू. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड के भीतर बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इश्यू का मार्केट लॉट 1,200 इक्विटी शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को न्यूनतम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी राशि मूल्य बैंड के ऊपरी स्तर पर रू. 2.83 लाख होगी। एचएनआई निवेशकों को न्यूनतम तीन लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी राशि रू. 4.25 लाख होगी। कोरपोरेट प्रोफेशनल्स केपिटल प्राईवेट लिमिटेड इश्यू का बूक रनिंग लीड मेनेजर है, जबकि मुद्रा आरटीए वेन्चर्स प्राईवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।

कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और अपने कारोबार के अगले चरण के विकास को समर्थन देने के लिए करेगी। प्राप्त राशि में से रू. 7.00 करोड़ का उपयोग कुछ उधारी के पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान के लिए किया जाएगा, जिससे कंपनी की ऋण स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, रू. 1.40 करोड़ का निवेश उसकी सहायक कंपनी में किया जाएगा। कंपनी अपनी कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं के लिए रू. 18.80 करोड़ का उपयोग करेगी, जिससे उसके बढ़ते परिचालन और बड़े स्तर के असाइनमेंट्स के निष्पादन को समर्थन देने के लिए अधिक वित्तीय लचीलापन मिलेगा। ये निवेश सामूहिक रूप से कंपनी के ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म को मजबूत करने और एमआईसीई तथा इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में विकास के अवसरों को आगे बढ़ाने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से किए जाएंगे।

आईपीओ पर टिप्पणी करते हुए, ईवेन्शन्स लिमिटेड के मेनेजिंग डिरेक्टर, मि.रवि रजक ने कहा, “ईवेन्शन्स ने एमआईसीई सेवाओं और इवेंट मैनेजमेंट को एक ही प्लेटफॉर्म के तहत लाकर अपना कारोबार विकसित किया है, जिससे हम भारत और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में कॉर्पोरेट ग्राहकों को एकीकृत समाधान प्रदान कर पा रहे हैं। जैसे-जैसे हम अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, आईपीओ हमारी वित्तीय नींव को मजबूत करेगा, हमारी कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को समर्थन देगा और हमारी क्षमताओं को और विकसित करने में मदद करेगा। हमारा ध्यान ग्राहक संबंधों को मजबूत करने, अपनी एग्जीक्यूशन क्षमताओं का विस्तार करने और एमआईसीई तथा कॉर्पोरेट इवेंट्स क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक स्केलेबल प्लेटफॉर्म तैयार करने पर बना रहेगा।”

ईवेन्शन्स लिमिटेड ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में राजस्व और लाभप्रदता दोनों में मजबूत सुधार के साथ अपने वित्तीय प्रदर्शन में लगातार वृद्धि दर्ज की है। कुल आय वित्त वर्ष 2024 में रू. 87.29 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में रू. 88.02 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2026 में रू. 100.62 करोड़ हो गई। ईबीआईटीडीए वित्त वर्ष 24 में रू. 4.13 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में रू. 7.09 करोड़ और वित्त वर्ष 2026 में रू. 10.19 करोड़ हो गया, जबकि प्रोफिट आफ्टर टेक्स (पीएटी) इसी अवधि में रू. 3.29 करोड़ से बढ़कर रू. 5.13 करोड़ और फिर रू. 7.72 करोड़ हो गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2026 प्रदर्शन कारोबार में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है, जिसे बेहतर ऑपरेटिंग लाभप्रदता तथा ईबीआईटीडीए और पीएटी में लगातार सुधार का समर्थन मिला है।

‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ में देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञों का संगम

जैसे-जैसे कॉर्पोरेट कंपनियां पेशेवर रूप से प्रबंधित कॉन्फ्रेंस, इंसेंटिव प्रोग्राम, बिजनेस इवेंट्स और ब्रांड एक्सपीरियंस की तलाश कर रही हैं, एमआईसीई और कॉर्पोरेट इवेंट्स उद्योग विशेष सेवा प्रदाताओं के लिए अवसर पैदा करता जा रहा है। ईवेन्शन्स अपनी एकीकृत एमआईसीई और इवेंट मैनेजमेंट क्षमताओं, स्थापित कॉर्पोरेट संबंधों और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में अनुभव के आधार पर आगे बढ़ने की स्थिति में है। एसेट लाइट ऑपरेटिंग मॉडल और ट्रैवल, आवास, लॉजिस्टिक्स तथा ऑन-साइट इवेंट मैनेजमेंट को कवर करने वाली एंड-टू-एंड एग्जीक्यूशन क्षमताओं के साथ, कंपनी का लक्ष्य विभिन्न बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करना, अपने क्लाइंट बेस को मजबूत करना और बदलते एमआईसीई तथा इवेंट्स परिदृश्य में उभरते अवसरों का लाभ उठाना है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button