छत्तीसगढ़

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

• न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में 42 एचपी वाला 3230 टीएक्स ट्रैक्टर लॉन्च किया है। यह 2डब्ल्यूडी तथा 4डब्ल्यूडी वैरिएंट में उपलब्ध है और इसका उपयोग खेती के कई तरह के कामों के लिए सीडर जैसे कई उपकरणों के साथ किया जा सकता है।
• दमदार प्रदर्शन और बेहतर क्षमता के लिए तैयार इस ट्रैक्टर में अतिरिक्त टॉर्क और क्षमता, कम डीज़ल खपत के साथ ज़्यादा काम करने के लिए अतिरिक्त पीटीओ गति विकल्प और भारी उपकरणों को संभालने के लिए 2,000 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता है।
• त्योहारी मौसम में ग्राहकों को ₹1.25 लाख तक की बचत, 4.99% से शुरू होने वाली ब्याज दरें और 30 एचपी से ज़्यादा क्षमता वाले न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरों पर एक साल की निःशुल्क सर्विस जैसे लाभ मिलेंगे।

रायपुर – सीएनएच के ब्रांड, न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में 3230 टीएक्स ट्रैक्टर लॉन्च किया है, जिससे राज्य में उसके ट्रैक्टर का पोर्टफोलियो और मज़बूत हुआ है। 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी दोनों वैरिएंट में उपलब्ध, 42 एचपी वाला न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स किसानों को खेती के कई तरह के काम में मदद करेगा। इसे सीडर और खेती से जुड़े अन्य कामों के लिए इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग उपकरणों के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है। यह ट्रैक्टर दमदार पावर, बेहतर ईंधन बचत, चालक के आराम, सुरक्षा और मजबूती को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि खेती से जुड़े काम अधिक कुशलता और सुविधाजनक तरीके से किए जा सकें।

ईवेन्शन्स का आईपीओ 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स, 6,59,999 रुपये की पेशकश मूल्य पर उपलब्ध है, जिससे ग्राहक 1.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस त्योहारी पेशकश में ऑन-रोड कीमत पर 50,000 रुपये तक की बचत और वित्तपोषण लाभ के ज़रिए 75,000 रुपये तक की बचत शामिल है, साथ ही ब्याज दरें 4.99 प्रतिशत से शुरू होती हैं। * नियम और शर्तें लागू ग्राहक 30 एचपी से अधिक क्षमता वाले न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरों पर एक साल की निःशुल्क सर्विस का लाभ भी उठा सकते हैं, जिसमें इंजन ऑयल, फिल्टर और लेबर चार्ज (तीन सर्विस तक) शामिल हैं। सीएनएच इंडिया के बिक्री निदेशक, श्री संदीप गुप्ता ने इस लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण कृषि बाज़ार है, जहां किसान अलग-अलग तरह की फसलें उगाते हैं। ये किसान खेती के ऐसे काम करते हैं जिनके लिए भरोसेमंद और कई तरह से काम आने वाले मशीनीकरण समाधानों की ज़रूरत होती है। खेती का काम समय पर पूरा करने, श्रम की क्षमता बढ़ाने और खेती की उत्पादकता में मशीनीकरण का महत्व बढ़ता जा रहा है, इसलिए हम पूरे राज्य के किसानों को भरोसेमंद और लाभमंद समाधान मुहैया कराने पर ध्यान दे रहे हैं। प्रदर्शन, कई तरह से इस्तेमाल की क्षमता और आसानी से चलाने की सुविधा के साथ, 3230 टीएक्स को किसानों की कई तरह की ज़रूरतों को पूरा करने और ट्रैक्टर के इस्तेमाल के पूरे समय में उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।”

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स को प्रगतिशील किसानों के लिए प्रदर्शन, ईंधन की बचत और कई तरह से इस्तेमाल की क्षमता का बेहतरीन संयोजन प्रदान करने के लिए बनाया गया है। 42 एचपी के इंजन (जिसमें 39 एचपी की दमदार क्षमता और अतिरिक्त टॉर्क है) से चलने वाले इस ट्रैक्टर को खेतों में मुश्किल काम और ढुलाई आदि को आसानी से करने के लिए तैयार किया गया है। इसके उन्नत पीटीओ सिस्टम में इकॉनमी पीटीओ और रिवर्स पीटीओ के विकल्प हैं, जिससे इससे जोड़े जाने वाले विभिन्न उपकरणों की क्षमता बढ़ती है और साथ ही किसानों को डीज़ल की खपत और चलाने की लागत कम करने में मदद मिलती है।

कई तरह की खेती के कामों के लिए तैयार यह 3230 टीएक्स, 2,000 किलोग्राम तक की उद्योग अग्रणी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और हेवी-ड्यूटी प्लैनेटरी ड्राइव एक्सल के साथ आता है, जिससे सीड ड्रिल, पोटैटो प्लांटर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो और बेलर जैसे भारी उपकरण आसानी से चल पाते हैं। वैकल्पिक 4डब्ल्यूडी वेरिएंट में एसटीएस (शॉर्ट टर्निंग सील्ड) एक्सल दिया गया है, जो बेहतर पकड़, पहियों के फिसलने में कमी और खेत में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। यह विशेष रूप से मिट्टी से जुड़ी कठिन परिस्थितियों में अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी साबित होता है।

यह ट्रैक्टर लिफ्ट-ओ-मैटिक कंट्रोल, सॉफ्टेक क्लच, साइड शिफ्ट एएफडी गियरबॉक्स और सिंक्रो शटल जैसी सुविधाओं के ज़रिए ऑपरेटर की उत्पादकता को और बढ़ाता है, जिससे लंबे समय तक काम करना ज़्यादा आरामदायक और कुशल हो जाता है। असली ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (ओआईबी), फाइबर फ्यूल टैंक और न्यू हॉलैंड की विशेष स्टाइलिंग लंबे समय तक चलने की क्षमता, सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है, जिससे यह ट्रैक्टर खेती के लिए एक संपूर्ण समाधान के तौर पर अपनी पहचान और मज़बूत करता है।

Aaj ka rashifal 29 September 2026: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का हाल

इस समारोह में उन ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ भी हुआ जिन्होंने मार्च से मई के बीच अपना न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर खरीदा था। ड्रॉ में लोगों ने कई तरह के इनाम जीते, जैसे मोटरसाइकिल (3), एयर कंडीशनर (5), एलईडी टीवी (10), स्मार्टफोन, मिक्सर ग्राइंडर और अन्य आकर्षक इनाम। कुल 270 ग्राहकों ने ये आकर्षक इनाम जीते।

न्यू हॉलैंड, 3230 टीएक्स के लॉन्च के साथ, भारतीय किसानों की अलग-अलग ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए समाधानों के ज़रिए छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रहा है। इस ट्रैक्टर में पावर, पीटीओ की सुविधा और बेहतर उठाने की क्षमता का यह संयोजन इसे खेती से जुड़े कामों के लिए अधिक सक्षम और उपयोगी बनाता है। वहीं, ग्राहकों के लिए खास त्योहारी पेशकश और पूरे राज्य में आधुनिक कृषि मशीनीकरण तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराने की पहल, खेती को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने के न्यू हॉलैंड के प्रयासों को और मज़बूती प्रदान करती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button