नशा मुक्त भारत पदयात्रा में आज शामिल होंगे CM साय, अभियान को देंगे मजबूती

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे महानदी भवन, नया रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाली साय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सरकार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में CGPSC में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। भर्ती और रोजगार से जुड़े प्रस्तावों के साथ-साथ महिलाओं और खनन क्षेत्र से संबंधित विषयों पर भी सरकार विचार कर सकती है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे फाफाडीह चौक पहुंचकर नशा मुक्त भारत अभियान की पदयात्रा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय रात 8 बजे से 9:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में एक और बैठक करेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सरकारी गतिविधियों से जुड़ा रहेगा।
कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर नजर
- CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति
- सरकारी कर्मचारियों के लंबित DA पर चर्चा
- भर्ती और रोजगार से जुड़े प्रस्ताव
- महिलाओं से संबंधित प्रस्ताव
- खनन क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषय
- अन्य प्रशासनिक एवं नीतिगत प्रस्ताव

