छत्तीसगढ़

विधानसभा की अनुसूचति जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति ने शंकर नगर एवं कालीबाड़ी के गर्ल्स हाॅस्टल का किया स्थल निरीक्षण

रायपुर, दिनांक 30 सितम्बर 2026 : छत्तीसगढ़ विधान सभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के सभापति श्री पुन्नूलाल मोहले के सभापतित्व में समिति ने जिला रायपुर के पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गर्ल्स हॉस्टल शंकर नगर एवं पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति हॉस्टल, कालीबाड़ी का स्थल निरीक्षण किया।

छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क

समिति ने छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से चर्चा की एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये तथा छात्रावासों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया ।

छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

इस अवसर पर समिति के मान.सदस्यगण श्री चैतराम अटामी, श्री रामकुमार यादव, श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते, श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री सुनील सोनी, श्री पुरन्दर मिश्रा एवं सचिव, छत्तीसगढ़ विधान सभा श्री दिनेश शर्मा उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button