RADA
खेल

राजस्थान ने मुंबई को नौ विकेट से हराया

राजस्थान ने मुंबई को नौ विकेट से हराया

आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडिंस के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराकर सीजन की सातवीं जीत हासिल की। अंक तालिका में राजस्थान की स्थिति मजबूत हो गई है। टीम पहले स्थान पर 14 अंकों के साथ बनी हुई है। वहीं, मुंबई सातवें स्थान पर है। टीम के खाते में छह अंक हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए।

जायसवाल-सैमसन के बीच हुई शतकीय साझेदारी
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। बारिश से प्रभावित इस मैच में पीयूष चावला ने जोस बटलर को सातवें ओवर में शिकार बनाया। पिछले मैच के विजेता रहे बटलर ने मुंबई के खिलाफ छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा संजू सैमसन ने संभाला जिन्होंने जायसवाल के साथ 109 रनों की विशाल साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका