स्वच्छता ही सेवा 2026 : पोस्ट ऑफिस में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायपुर : स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत आज जयस्तंभ चौक स्थित प्रधान डाकघर में कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा CM की होगी चर्चा
जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच के साथ आवश्यक प्राथमिक उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री प्रणव कुमार ने इस स्वास्थ्य पहल की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार का अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना (एमएमएसएसवाय) को एक सराहनीय पहल बताया।
इस अवसर पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री प्रणव कुमार, एपीएम सुश्री पारुल पांडे, डॉ. दिनेश जायसवाल एवं एमएमयू टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

