दंतेवाड़ा के किरंदुल में ‘दक्ष: एडवांस्ड डिजिटल स्किलिंग प्रोजेक्ट फॉर यूथ’ का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण
AM/NS इंडिया और आइसेस्ट इंडिया की पहल

किरंदुल (दंतेवाड़ा): युवाओं को नई तकनीक सिखाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के एक बड़े प्रयास के तहत मंगलवार को किरंदुल स्थित आदिवासी भवन में ‘दक्ष: एडवांस्ड डिजिटल स्किलिंग प्रोजेक्ट फॉर यूथ’ का गरिमामय उद्घाटन किया गया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना एएम/एनएस इंडिया और आइसेक्ट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में संचालित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक सिखाकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत स्थानीय युवाओं को डीसीए और पीजीडीसीए जैसे महत्वपूर्ण कंप्यूटर पाठ्यक्रमों का पूरी तरह से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवा कंप्यूटर की अच्छी समझ हासिल कर अपना भविष्य संवार सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व आदिवासी समाज (दंतेवाड़ा) के अध्यक्ष सुरेश कर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं को इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सोमारू कड़ती द्वारा की गई। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में कोया कुटमा समाज के अध्यक्ष बल्लू भवानी, सर्वमूल बस्तरिया समाज के अध्यक्ष सत्य नारायण कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुकालु मुदामी, और किरंदुल नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी शामिल हुए। इसके साथ ही स्थानीय ग्राम प्रधान (सरपंच) और जनपद सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एएम/एनएस इंडिया और कौशल विकास क्षेत्र में आइसेक्ट इंडिया के इस साझा प्रयास को क्षेत्र के विकाश के लिए सराहनीय कदम बताया और कहा कि बस्तर के दूरदराज इलाकों में इस तरह के तकनीकी प्रशिक्षण से युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा।
‘हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया…’, कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता की PM मोदी ने की तारीफ
इस कोर्स को सही तरीके से शुरू करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने पूरा सहयोग दिया। कार्यक्रम में एएम/एनएस इंडिया की ओर से जनरल मैनेजर वाई.वी. राघवुलु, कल्याण चक्रवर्ती, रामचंद्र, श्रीनिवास और डॉ. तेज प्रकाश, उपस्थित रहे। वहीं आइसेक्ट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख अब्दुल मसीद, सुनील सिंह और अभिषेक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस शुरुआत के साक्षी बनने के लिए आस-पास के गांवों से ग्रामीण आदिवासी भवन पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। यह डिजिटल साक्षरता अभियान आने वाले समय में दंतेवाड़ा जिले के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार खोलने में मील का पत्थर साबित होगा।

