रात्रि गश्त के दौरान यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रायपुर। अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे रात्रि गश्त अभियान के दौरान यातायात पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
रोजवुड में भव्य गणेशोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
यातायात थाना प्रभारी श्री अम्बरीश शर्मा एवं पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक गोपाल सिदार रात्रि गश्त पर थे, जब जेल रोड, मेकाहारा अस्पताल के सामने एक व्यक्ति बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ा कर संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। मोटरसाइकिल का सामने का नंबर प्लेट टूटा हुआ था। पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देख उक्त व्यक्ति वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
वाहन को कब्जे में लेकर थाने लाया गया और पिछले नंबर के आधार पर ऑनलाइन पोर्टल से तकनीकी जांच की गई। वाहन स्वामी से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल दिनांक 27.09.2026 को चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना मौदहापारा में दर्ज है। तस्दीक पर पाया गया कि इस संबंध में थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 158/2026 पूर्व से पंजीबद्ध है।
गांधी जयंती पर चित्रोत्पला फिल्म सिटी परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान
बरामद मोटरसाइकिल को वैधानिक एवं अग्रिम विवेचना हेतु थाना मौदहापारा के सुपुर्द कर दिया गया है। फरार संदिग्ध की पहचान हेतु आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

