मनोरंजन

कैप्टन स्मित मच्छार के कायल हुए शाहरुख से रणवीर तक, सलमान खान ने कहा- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में हवा के बीच सामने आए बेहद गंभीर हालात में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस साहस, सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय दिया, उसकी देश-दुनिया में जमकर तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने कैप्टन मच्छार की बहादुरी को सलाम किया है।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के दौरान सामने आए खतरे के बीच कैप्टन स्मित मच्छार ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा की खूब चर्चा हो रही है।

India vs Pakistan: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, एशियन गेम्स क्रिकेट में रचा नया इतिहास

शाहरुख खान ने किया कैप्टन को सलाम

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना विमान में सवार लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना असाधारण साहस का परिचय है। शाहरुख ने कैप्टन की जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है।

सलमान खान बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

सलमान खान ने भी कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं… शाबाश भाई।’ सलमान के इस पोस्ट के बाद कैप्टन की बहादुरी एक बार फिर चर्चा में आ गई।

रणवीर सिंह और विक्की कौशल ने भी की तारीफ

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने कैप्टन स्मित मच्छार की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें ‘कैप्टन करेजियस’ बताया। उन्होंने पोस्ट के साथ सलाम और भारतीय झंडे वाले इमोजी भी लगाए।

वहीं, विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्टन की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें ‘ब्रेवहार्ट’ कहा।

सनी देओल और सुनील शेट्टी ने भी सराहा

अभिनेता सनी देओल ने कैप्टन मच्छार की सूझबूझ और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल समय में असाधारण हिम्मत दिखाई और बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की।

सुनील शेट्टी ने भी कैप्टन और मुश्किल हालात में साहस दिखाने वाले सभी लोगों को सलाम किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संयम, सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

अमित शाह ने MP को दी डेयरी सेक्टर की बड़ी सौगात, उज्जैन में बनेगा 255 करोड़ का प्लांट

पीएम मोदी से हुई कैप्टन स्मित मच्छार की बातचीत

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की थी। उस समय कैप्टन मच्छार UAE के एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

बातचीत के दौरान कैप्टन ने घटना के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी और बताया कि मुश्किल समय में वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान किस तरह उन्होंने खुद को संभाला और स्थिति से निपटने की कोशिश की।

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करने वालों में बॉलीवुड के अलावा देश के कई नेता और आम लोग भी शामिल हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत और कर्तव्य के प्रति समर्पण की लगातार चर्चा हो रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper