छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा शुरू

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर यात्री सेवाओं को ध्यान में रखते हुए ITSA Hospital के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा का शुभारंभ एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री के.के. लहरे एवं ITSA Hospital के CEO श्री सूरज प्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया गया।

IND vs WI T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज पहला T20I मैच कब? जानिए सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

इस सुविधा के अंतर्गत एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को बुनियादी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सा सहायता कक्ष आगमन हॉल में स्थापित किया गया है।

प्रस्थान करने वाले यात्री भी आवश्यकता पड़ने पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए वे एयरपोर्ट स्टाफ अथवा “May I Help You” डेस्क पर संपर्क कर चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, साय ने गिनाईं संभावनाएं

यह पहल यात्रियों को एयरपोर्ट पर सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper