छत्तीसगढ़

सुहिणी सोच संस्था का विस्तार अब बेमेतरा में भी : शपथ ग्रहण समारोह एवं झूलण उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रायपुर। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्यरत सुहिणी सोच संस्था का विस्तार जगदलपुर, तिल्दा, राजिम एवं धमतरी के बाद अब बेमेतरा में भी हो गया है।

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान

संस्था की बेमेतरा इकाई का विधिवत गठन 5 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर रायपुर की आरती मयानी को बेमेतरा इकाई की प्रभारी तथा बबीता रोहरा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल जी की आरती एवं झूलेलाल चालिये के साथ हुई, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा नृत्य तथा छेज की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों को झूलेलाल जी के स्वरूप में सजाया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात अध्यक्ष बबीता रोहरा सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर सुहिणी सोच की संस्थापक मनीषा तारवानी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को एक मंच से जोड़ना है। अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी ने कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करना है, बेमेतरा में नई इकाई के गठन से सामाजिक कार्यों को और विस्तार मिलेगा।

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

समारोह में रायपुर से संस्थापक मनीषा तारवानी, अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी, उपाध्यक्ष माही बुलानी, विद्या गंगवानी, रेनु कृष्णानी, आरती मयानी, सोनिया इसरानी सहित अन्य सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper