छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण – आसन सिंह सांडिल्य बने ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर्स फेडरेशन (AIGDF) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर्स फेडरेशन (AIGDF) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्द्ध शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ 16105/08 के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आसन सिंह सांडिल्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) के पद पर चयनित किया गया है।

यह चयन न केवल श्री सांडिल्य का व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि छत्तीसगढ़ के 15 हजार और पूरे भारत के 15 लाख शासकीय वाहन चालक परिवारों का सम्मान है।

इस अवसर पर श्री सांडिल्य ने शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया –
*राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री दिनेश कुमार जी, मुख्य संरक्षक आदरणीय श्री नरेंद्र सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री सतपाल कौशिक जी, छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष आदरणीय श्री ताराचंद साहू जी एवं कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष श्री महेश कुमार साहू जी एवं समस्त AIGDF परिवार का उन्होंने विशेष आभार प्रकट किया।

श्री सांडिल्य ने कहा, “जिन्होंने मुझ जैसे एक छोटे से सारथी पर इतना बड़ा विश्वास जताया, मैं उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूँगा मैं पूरे भारतवर्ष के चालक भाइयों के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा और फेडरेशन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहूँगा।”

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से मिली इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निभाएंगे।

इस चयन से छत्तीसगढ़ के वाहन चालक संघ में हर्ष की लहर है।

भवदीय,
आसन सिंह सांडिल्य
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,
ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्रायवर्स फेडरेशन (AIGDF)
प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्द्ध शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ 16105/08

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper