छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत, विश्व डाक दिवस पर डाक विभाग की सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने होंगे कार्यक्रम
राष्ट्रीय डाक सप्ताह 09.10.2026 से 15.10.2026

भारतीय डाक विभाग प्रतिवर्ष राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाता है, जिसकी शुरुआत 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना की वर्षगांठ पर विश्व डाक दिवस (09 अक्टूबर) से होती है। विश्व डाक दिवस का उददेश्य लोगों और व्यवसायों के दैनिक जीवन में डाक विभाग की भूमिका और वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक की भूमिका के बारे में जागरुकता पैदा करना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी संभागीय कार्यालयों में प्रतिदिन विषयवार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आयोजित निम्नलिखित कार्यक्रमों में जनता को डाक विभाग की सभी सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इस वर्ष का विश्व डाक दिवस का विषय है:-
T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड
“One Postal Network, Infinite Possibilities”.
कमांक
दिनांक
09-10-2026
12-10-2026
13-10-2026
14-10-2026
15-10-2026
दिन
शुक्रवार
सोमवार
मंगलवार
बुधवार
गुरुवार
विवरण
1
विश्व डाक दिवस (डाक सप्ताह का प्रारंभ )
2
फन विद फिलाटेली दिवस
3
वित्तीय समावेशन एवं नागरिक केंद्रित सेवा दिवस
4
मेल्स एवं पार्सल्स दिवस
5
टेक्नोलॉजी एवं नवाचार दिवस
09.10.2026
विश्व डाक दिवस दिनांक 09.10.2026 को विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रमुख कार्यालयों में बैनर/पोस्टर इत्यादि का प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर “One Postal Network, Infinite Possibilities” के तहत रैली निकाली गयी, साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया ।
12.10.2026
फन विद फिलाटेली दिवस दिनांक 12.10.2026 को स्कूली बच्चों का डाक टिकिट संग्रहालय भ्रमण, प्रश्नोत्तरी, दीन दयाल स्पर्श योजना और ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता पर जागरुता सत्र और महत्व पर चर्चा किया जा रहा है। डाक टिकिट संग्रहकर्ताओं के साथ टिकिट संग्रह समूह चर्चा और वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। डाक टिकिट संग्रहकर्ताओं के साथ डाक टिकिट संग्रह समूह चर्चा और वर्कशॉप (Gen-N Post Offices) किया जा रहा है।
फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ परिमंडल स्तर पर Waterfalls of Chhattisgarh पर केन्सेलेशन कैचेट जारी किया गया।
दिनांक 12.10.2026 को ही छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा विश्व डाक दिवस के अवसर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें प्रिन्ट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्राकार उपस्थित रहे।
13.10.2026
वित्तीय समावेशन एवं नागरिक केन्द्रित सेवा दिवस-दिनांक 13.10.2026 को प्रत्येक उपसंभागीय स्तर पर डाक चौपाल का आयोजन अनिवार्यतः किया जावेगा जिसमें डाकघर के विभिन्न बचत स्कीम, डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं आधार कैंप का आयोजन किया जावेगा जो मुख्यतः ग्रामीण/जनजातीय एवं पिछड़े इलाकों पर केंद्रित होगा एवं रिफार्म उत्सव से संबंधित कियाकलाप किया जावेगा।
14.10.2026
मेल्स एवं पार्सल्स दिवस दिनांक 14.10.2026 को ग्राहक मिलन का आयोजन, जिसमें ग्राहको से संवाद कर डाक विभाग की विभिन्न मेल्स एवं पार्सल्स सेवाओं के संबंध में जानकारी एवं समस्याओं / सुझावों पर चर्चा किया जावेगा। सॉर्टिंग कांटेस्ट HRO/SRO द्वारा अपने यूनिट में आयोजित किया जावेगा।
15.10.2026
प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस-दिनांक 15.10.2026 के अवसर पर डाकघरों में प्रवर्तित नयी तकनीकियों पर क्विज का आयोजन किया जावेगा। डाक दिवस के विभिन्न सेवाओं एवं इस वर्ष की डाक सप्ताह के थीम के संबंध में जनजागरुपता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया जावेगा।
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के उत्सव के माध्यम से डाक विभाग अपनी सभी नवीनतम् सेवाओं को जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रहा है। सभी संभागों में ग्राहक मिलन सम्मेलन के आयोजन से डाक विभाग अपनी सुविधाओं के सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी प्राप्त करेगा।

