छत्तीसगढ़

ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ‘Orphan Scholarship Program’ का आयोजन

रायपुर : ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अनाथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए ‘Orphan Scholarship Program’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद अनाथ बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की जांच, शैक्षणिक मार्गदर्शन और भविष्य के लिए उचित परामर्श प्रदान करना है।

बस्तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी दौरे की जानकारी

कार्यक्रम के अंतर्गत कल दिनांक 17/10/ 26 को अनाथ बच्चों के लिए मेडिकल चेक-अप एवं Educational Counselling की व्यवस्था की गई है। मेडिकल चेक-अप सुबह 9:00 बजे से होगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रोफेसर अय्यूब साहब विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के सेक्रेटरी भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे बच्चों की शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन अल-फलाह टावर, बैरन बाजार, रायपुर में किया जाएगा। फाउंडेशन ने समाज के जिम्मेदार नागरिकों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की इस पहल में सहभागी बनने की अपील की है।

IND vs ZIM Women T20: स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, रायपुर में जिम्बाब्वे से होगा मुकाबला; जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन का संदेश है—
“सेवा • शिक्षा • बेहतर भविष्य”

आपकी उपस्थिति इन बच्चों के जीवन में उम्मीद,है हौसला और नई दिशा पैदा कर सकती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper