भाजपा प्रदेश कार्यालय में कन्या पूजन और भोज का आयोजन, कर्मवीर सिंह ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें भोज कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कन्याओं का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
कन्या पूजन सनातन परंपरा का अभिन्न अंग: कर्मवीर सिंह
इस अवसर पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पावन पर्व है। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है और उनका पूजन हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन के माध्यम से समाज में नारी शक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव प्रकट होता है।
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी रहीं मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज और सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी उपस्थित रहे।
इसके अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडे, डॉ. किरण बघेल, प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू सहित कई पदाधिकारी शामिल हुईं।
कार्यक्रम में हेमलता चंद्राकर, मीरा पतकी, संगीता शर्मा, पुष्पलता चौहान, मिली बैनर्जी, तिलेश्वरी धुरंधर, विद्या पांडेय, वंदना राठौड़, नीतू सिंह, प्रीति परगनिया, शीलू साहू और नीतू कोठारी सहित महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
सिंहस्थ-2028 को लेकर सीएम मोहन यादव की समीक्षा बैठक, एयरपोर्ट और स्थायी विकास पर फोकस
नवरात्रि के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

