छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Schedule: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में व्यस्त, रेलवे कार्यक्रम से लेकर दशहरा उत्सव तक, जानें पूरा शेड्यूल

CM Vishnu Deo Sai Schedule: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 20 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नई यात्री रेल सेवाओं का शुभारंभ, रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शाम को दशहरा उत्सव में सहभागिता प्रमुख रूप से शामिल है।

CG Government Holiday: छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर मिलेगी सरकारी छुट्टी, CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान

रायपुर को मिलेंगी दो नई यात्री रेल सेवाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरूद के बीच चलने वाली दो नई यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी होगा। इन परियोजनाओं से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने और यात्रियों को आवागमन के नए विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है।

रावघाट तक रेल सेवा पहुंचना बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे इन क्षेत्रों को राजधानी रायपुर से जोड़ने में मदद मिलेगी।

WRS और रावणभाठा में दशहरा उत्सव

रेलवे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम को दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे। वे शाम 6 बजे WRS कॉलोनी मैदान पहुंचेंगे, जहां रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां 101 फीट ऊंचे रावण का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 7:30 बजे रावणभाठा मैदान पहुंचकर वहां आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। राजधानी के विभिन्न मैदानों में रावण दहन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं, बोरियाखुर्द में रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा।

WRS मैदान के पास ट्रेनों की रफ्तार पर रहेगी पाबंदी

WRS मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर विशेष व्यवस्था की है। उरकुरा से रायपुर स्टेशन के बीच ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। यह व्यवस्था दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेगी।

इस दौरान लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाते हुए ट्रेनों का संचालन करेंगे और जरूरत पड़ने पर ट्रेन रोक भी सकेंगे। दरअसल, WRS मैदान के पास से मुंबई-हावड़ा रेल लाइन गुजरती है। दशहरा उत्सव में उमड़ने वाली भीड़ के रेलवे ट्रैक तक पहुंचने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा के ये इंतजाम किए हैं।

Ration Card Update: राशन कार्ड में नाम जोड़ना-हटाना हुआ आसान! अन्न सहायता से घर बैठे करें शिकायत, जानें WhatsApp नंबर

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper