छत्तीसगढ़

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, जवानों ने हवाई फायर कर निभाई परंपरा

रायपुर : विजयादशमी के अवसर पर राजधानी रायपुर की पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ विभागीय वाहनों की भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद परंपरा के अनुसार हवाई फायरिंग की गई।

जैनम एकेडमी के ‘लिटिल स्टार्स गरबा उत्सव 2026’ में मची धूम, अतिथियों की मौजूदगी और नन्हे सितारों ने मोहा मन

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जवान शामिल हुए। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन पुलिस विभाग की पुरानी परंपरा है, जो शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से त्योहार को शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।

छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के श्री घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार

शस्त्र पूजन के माध्यम से पुलिस विभाग ने जनसेवा, सुरक्षा और जिम्मेदारी के प्रति अपने संकल्प का संदेश दिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper