CG Cabinet Meeting: 27 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होगी। सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में धान खरीदी सीजन 2026-27, राज्योत्सव और कर्मचारी संगठनों की मांगों पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठक का एजेंडा अभी सामने नहीं आया है।
इससे पहले 11 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई थी। इन पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए श्रेणीवार 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है।
छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
इसके अलावा, ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अब 27 अक्टूबर की बैठक में होने वाले निर्णयों पर सबकी नजरें टिकी हैं। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया को महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देंगे।

