छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले; कई वनमंडलों में बदली जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत बस्तर, बीजापुर, सुकमा, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा समेत कई वनमंडलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। राष्ट्रीय उद्यानों, टाइगर रिजर्व और वन परिक्षेत्रों में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं।











