रायपुर में 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित, चक्रवाती तूफान ARNAB को लेकर आदेश जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चक्रवाती तूफान ARNAB के संभावित प्रभाव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों, महाविद्यालयों तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए एहतियातन अवकाश घोषित किया है।
मौसम की चेतावनी के बाद लिया गया निर्णय
जारी आदेश के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ARNAB को लेकर मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की हैं। जिले में संभावित बारिश, तेज हवाओं और अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
29 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए छुट्टी
कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में रायपुर जिले की भौगोलिक सीमा में संचालित सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों, महाविद्यालयों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए एहतियाती उपायों को आवश्यक बताया गया है।


