उत्तरप्रदेश

धनतेरस पर सीएम योगी की अपील, इस बार ओडीओपी उत्पादों से मनाएं ‘लोकल वाली दिवाली’

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से इस बार दिवाली पर ओडीओपी (ODOP) उत्पादों को उपहार के रूप में चुनने और ‘लोकल वाली दिवाली’ मनाने का आह्वान किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की कला राज्य की सांस्कृतिक पहचान हैं। इन उत्पादों की खरीदारी से कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में थमेगा बारिश का दौर, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; सुबह कोहरे का दिखेगा असर

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि धनतेरस समृद्धि, शुभता और मंगल का पर्व है। इस अवसर पर प्रदेश के उन मेहनती कारीगरों और शिल्पकारों को भी उत्सव का हिस्सा बनाना चाहिए, जिनकी कला और मेहनत प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने भदोही के विश्वप्रसिद्ध कालीन, प्रयागराज के मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के काष्ठ खिलौनों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये उत्पाद उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 में 84 हजार करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यह प्रदेश के शिल्पकारों और दस्तकारों की मेहनत व उद्यमशीलता को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, 5 हजार पदों पर भर्ती के लिए जानें एग्जाम डेट

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के आधुनिक एक्सपो मार्ट तथा भदोही का कार्पेट बाजार प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन का जिक्र करते हुए लोगों से इस धनतेरस पर ओडीओपी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपकी एक छोटी-सी खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के घर में स्वावलंबन और सम्मान का दीप जला सकती है। साथ ही उन्होंने ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में आम लोगों से भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper