सत्ता तक में रहने वाले भूपेश ने एक भी वादा पूरा नहीं किया : विष्णुदेव साय
सत्ता तक में रहने वाले भूपेश ने एक भी वादा पूरा नहीं किया : विष्णुदेव साय
नवापारा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार की शाम नवापारा से लगे पिपरौद की जनसभा में पहुंचे। जहां पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि, पांच साल सत्ता तक में रहने वाले भूपेश ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ जनता को ठगा है। इन्होंने हर चीज में भ्रष्टाचार किया है। कोयला, रेत, शराब और गोबर घोटाला जैसे इनके कई कारनामें हैं। इस लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव की जनता उन्हें सबक सिखाने जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीएम साय ने आगे कहा कि महादेव बेटिंग ऐप मामले में इनके खिलाफ 508 करोड़ रूपए के लेन-देन को लेकर एफआईआर दर्ज हो चुका है। उनका जेल जाना तय है। उन्होंने कहा कि, अब की बार चार सौ पार, फिर एक बार मोदी सरकार। सीएम साय की सभा में शाम हो जाने के बावजूद भारी भीड़ थी। लोग टस से मस नही हो रहे थे जबकि यह समय माताओं और बहनों के खाना बनाने का समय था। शाम सात बज रहा था बावजूद बड़ी संख्या में माताएं, बहनें सभा में मौजूद थी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव छोटा- मोटा चुनाव नहीं है, यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। गरीब का बेटा नरेन्द्र मोदी भारत का प्रधानमंत्री है और तीसरी बार भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरू बनेगा। देश और दुनिया में तीसरा बड़ा आर्थिक ताकत के रूप में भारत खड़ा होगा। मोदी ने गरीबों को मकान देने का काम किया। साय ने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि, भगवान श्रीराम पांच सौ साल तक टेंट में रहे। 22 जनवरी को मंदिर में विराजमान हुए। छत्तीसगढ़ की जनता भगवान श्रीराम को भांजा के रूप में मानती है।
बृजमोहन अग्रवाल को भारी मतों से जिताएं
रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का नाम लेते हुए कहा कि, सबके सुख- दुख में साथ रहने वाले बृजमोहन अग्रवाल को भारी मतों से जिताएं। छत्तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा की यह लीड ऐतिहासिक हो। सीएम साय ने बहुत ही हंसमुख अंदाज में कहा कि, हमारी सरकार सांय-सांय काम करने वाली है। लोकसभा चुनाव के बाद और भी हम सांय-सांय काम करेंगे। आज कांग्रेस मुददाविहीन हो गई है। जनता को भरमाने का काम कर रही है। मैं बता देना चाहता हूं कि, महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगा और आरक्षण भी समाप्त नहीं होगा। कांग्रेस ठगने में माहिर है। एक लाख रूपए का फार्म भरवा रहे है, ये सरासर झूठ है और आप इससे सावधान रहें।

