छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, कई शहरों में लुढ़का पारा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नवंबर के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पोस्ट मानसून गतिविधियां थमने के बाद प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारतीय रेलवे ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक पूरा किया, 1 लाख से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए

कई शहरों में लुढ़का तापमान

प्रदेश में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। रायपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव और दुर्ग समेत कई शहरों में पारा करीब 1 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। सुबह धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं का एहसास हो रहा है, जबकि रात के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Hotel Room Safety: होटल के कमरे में छिपा कैमरा है या नहीं? स्मार्टफोन और फ्लैशलाइट से ऐसे करें जांच

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 10 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं और अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper