CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

जशपुर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ कैम्प कार्यालय बगिया में विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की स्मृति में मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देता है।
CM साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ आपसी सहयोग एवं एकजुटता की प्रेरणा देती है। हमारी सनातन संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोकपर्व गौरा-गौरी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्व प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। गौरा-गौरी पर्व हमारी माटी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे त्योहार सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को भी मजबूत करते हैं।
एमपी में हर साल तैयार होंगे गोवंश के 1 लाख भ्रूण, CM मोहन यादव ने गौ-माता को लेकर कही बड़ी बात
खेत-खलिहानों में खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी से प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान हमेशा धन-धान्य से भरे रहें। अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आए और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे

