छत्तीसगढ़

रायपुर से धरमजयगढ़ रवाना हुईं स्मृति ईरानी, जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

रायपुर। रायगढ़ जिले में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं। यहां से वे सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी। अपने दौरे के दौरान वे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी।

AISSEE 2027: सैनिक स्कूल अंबिकापुर में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

नितिन नवीन के दौरे को लेकर करेंगी समीक्षा बैठक

दरअसल, धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्मृति ईरानी आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इसके लिए वे धरमजयगढ़ में अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के नियम बदले, अब डिग्री के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्मृति ईरानी का यह दौरा आयोजन की व्यवस्थाओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर अहम माना जा रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper