उत्तरप्रदेश

प्रेमानंद महाराज का दिखा अनोखा अंदाज, बुलेट पर सवार होकर निकले तो देखते रह गए भक्त

वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों एकांतवास कर रहे प्रेमानंद महाराज भाई दूज के अवसर पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले। उनके साथ शिष्य रिंकू राजपूत भी मौजूद थे। आमतौर पर लग्जरी कार से आने-जाने वाले महाराज को अचानक बुलेट पर देखकर वहां मौजूद भक्त आश्चर्यचकित रह गए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बस्तर की कला का देशभर में डंका, राष्ट्रपति भवन से 11 शिल्पकारों को बुलावा; 700 घंटियों ने खींचा ध्यान

बुलेट पर सवार दिखे प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज आमतौर पर भक्तों को दर्शन देने के लिए कार से निकलते हैं, लेकिन भाई दूज पर उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस बार उन्होंने कार के बजाय बुलेट से सफर किया। मोटरसाइकिल पर उनके साथ शिष्य रिंकू राजपूत भी थे।

आश्रम के बाहर मौजूद भक्तों ने जैसे ही महाराज को बुलेट पर देखा, उनके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और श्रीहरिवंश के जयकारे लगाए। काफी समय से नियमित दर्शन नहीं मिलने के कारण भक्त उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए।

नए आश्रम में एकांतवास कर रहे महाराज

प्रेमानंद महाराज इन दिनों वृंदावन के मांट क्षेत्र में यमुना पार जहांगीरपुर स्थित अपने नए यमुना विहार आश्रम में रह रहे हैं। यहां वह एकांतवास में रहकर साधना कर रहे हैं। राधानाम जप का संदेश देने वाले महाराज फिलहाल सीमित रूप से ही भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

हालांकि, इस दौरान वह कभी-कभी वृंदावन स्थित अपने पुराने श्रीराधा केलिकुंज आश्रम भी पहुंचते हैं। भाई दूज के दिन भी वह बुलेट से यमुना किनारे पहुंचे और वहां साधना की।

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में बदले प्रवेश के नियम, अब दूरी के चलते नहीं अटकेगा बच्चों का दाखिला

साधना के बाद बुलेट से लौटे आश्रम

यमुना किनारे साधना पूरी करने के बाद प्रेमानंद महाराज उसी बुलेट मोटरसाइकिल से वापस अपने आश्रम लौट गए। उनके इस अप्रत्याशित अंदाज ने भक्तों को खासा आकर्षित किया। अब उनकी बुलेट यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब देख रहे हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper