मध्यप्रदेश

MP TET 2026: 20 दिसंबर को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 15 दिसंबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने परीक्षा को लेकर आधिकारिक गाइडलाइन जारी कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में कार्यरत करीब 34 हजार शिक्षक शामिल होंगे। अभ्यर्थी 15 दिसंबर से एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की उल्टी गिनती शुरू, CM साय ने तैयारियों को लेकर दिया बड़ा बयान

20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी परीक्षा

मंडल की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 15 दिसंबर से ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। मंडल ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

150 अंकों का होगा प्रश्न पत्र

शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र 150 अंकों का होगा और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे, जिनमें चार विकल्प दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को इनमें से सही उत्तर का चयन करना होगा।

बस्तर की कला का देशभर में डंका, राष्ट्रपति भवन से 11 शिल्पकारों को बुलावा; 700 घंटियों ने खींचा ध्यान

34 हजार शिक्षक होंगे शामिल

इस परीक्षा में प्रदेश के करीब 34 हजार सेवारत शिक्षक शामिल होंगे। इनमें लगभग 20 हजार सरकारी स्कूलों के शिक्षक और 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। यह परीक्षा शिक्षकों की निर्धारित पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जा रही है। मंडल ने सभी परीक्षार्थियों को समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper