RADA
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में गई एक परिवार के चार लोगों की जान, मातम

सड़क हादसे में गई एक परिवार के चार लोगों की जान, मातम

जांजगीर चांपा। जिले के अरसमेटा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ अस्पताल लगाया गया है। अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार है। गुसाए लोगों ने चक्काजाम किया हुआ है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार मृतक रामकुमार कश्यप (47) निवासी कोनारगढ़ जोकि एक बाइक में अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42) वर्ष, पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप (19) वर्ष और 3 साल की छोटी बच्ची नातिन के साथ अपने गांव कोनारगढ से अपनी नतनीन के बर्थडे मनाने के लिए गांव परसदा जा रहे थे। करीबन 12.30 बजे अरसमेटा मोड़ के पास पहुंचे हुए थे की अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक में सवार सभी सड़क के किनारे जा गिरे।

 

वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके पर से वाहन को लेकर फरार हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भेजा गया है। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी घटना स्थल पर पहुंची हैं। पिछले 2 घंटे से चक्काजाम जारी है मगर अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। लागतार अधिकारियों के द्वारा समझाया जा रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका