छत्तीसगढ़

01 जनवरी 2027 से लखनऊ–रायपुर- लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस नए नंबर के साथ होगा संचालित, समय-सारिणी एवं ठहराव पूर्ववत रहेंगे

रायपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12535/12536 लखनऊ–रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस को नए नंबर के साथ संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत यह गाड़ी 01 जनवरी 2027 से नए नंबर के साथ चलेगी ।

फेयरफैक्स के सीओओ ने कहा, आईडीबीआई बैंक में वैश्विक पहुंच वाला भारत का सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सल बैंक बनने की क्षमता

01 जनवरी 2027 से गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ–रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस नया नंबर 15319 के साथ तथा गाड़ी संख्या 12536 रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस नया नंबर 15320 के साथ संचालित होगी।

इस ट्रेन की समय-सारिणी, ठहराव एवं अन्य परिचालन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का APAR अब होगा ऑनलाइन, पदोन्नति और वेतनमान के मामलों में देरी रोकने GAD ने जारी किए नए निर्देश

रेलवे प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे 01 जनवरी 2027 से इस ट्रेन में यात्रा करने अथवा टिकट बुकिंग के दौरान संशोधित इस नए नंबर का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper