छत्तीसगढ़
हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का रीगा स्टेशन में ठहराव की सुविधा

बिलासपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल के रीगा स्टेशन में दिनांक 14 नवम्बर 2026 से दिया जा रहा है ।
विवरण इस प्रकार है –
👉 दिनांक 14 नवम्बर 2026 से गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रीगा स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी रीगा स्टेशन 15.08 बजे पहुंचेगी तथा 15.10 बजे रवाना होगी |
👉 दिनांक 15 नवम्बर 2026 से गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल- हैदराबाद एक्सप्रेस रीगा स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी रीगा स्टेशन 04.23 बजे पहुंचेगी तथा 04.25 बजे रवाना होगी |

