छत्तीसगढ़

पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत का दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

शिक्षा, खेल, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान

रायपुर। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में समाज के सैकड़ों परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल साहिब की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष मधु बहादुर आर्तवानी सहित लक्ष्मी छुगानी, रेनू आहूजा, मीनू रामनानी, रश्मि वाधवा, सोनम नजरानी, निकिता पारवानी, सपना बजाज एवं महिला विंग की सदस्यों ने भगवान झूलेलाल की आरती की।

नरैया तालाब छठ घाट में व्रतियों ने सूर्य देव की प्रत्युषा किरण के बाद उषा किरण को दिया अर्घ्य

पंचायत अध्यक्ष संजय जेसिंध ने स्वागत उद्बोधन में समाज की एकता, बच्चों को बेहतर शिक्षा देने तथा उन्हें संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया। वहीं महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पंचायत की गतिविधियों एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। समारोह में शिक्षा, खेल, कला एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं के साथ वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। संस्था के संरक्षक कन्हैयालाल छूंगानी, अमर गिदवानी, गोपीचंद खत्री एवं राजकुमार कोडवानी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सुरुचिभोज का भी आयोजन किया गया।

नक्सलवाद खत्म, बस्तर से हटेगी फोर्स! गृहमंत्री बोले- अब सुरक्षा बलों की जरूरत नहीं, 1000 जवान मणिपुर जाएंगे

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मंच समिति से युवा विंग अध्यक्ष सुशील दरीरा, सुनील छाबड़िया, नानकराम रामरख्यानी, चंदन लखानी, राजेश विधानी एवं संजय आहूजा; स्वागत समिति से दीपक खेमानी, शैलेंद्र नैनानी एवं विशाल नारंग तथा सुरुचिभोज समिति से हीरानंद दुलहानी, अमर संतवानी एवं राजेश गिदवानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राम खटवानी ने किया तथा आभार प्रदर्शन संजय जादवानी ने किया। समारोह के अंत में समाजजनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता, सेवा एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता में पंचायत की पूरी कार्यकारिणी एवं समाज के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी पंचायत के मीडिया प्रभारी जतिन नाचरानी ने दी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper